उदयपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज पीहर पक्ष के लोगों ने आज थाने का घेराव किया। प्रतापनगर थाना इलाके में बेड़वास में 2 अप्रैल को विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध मौत हुई थी। इसके बाद से पीहर पक्ष के लोग उसके पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लगातार पुलिस के टालमटोल रवैये के बाद सामाजिक संगठनों के बैनर तले महिलाओं के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन हुआ। करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जल्द पूरी निष्पक्ष जांच का टाइम मांगा। इसके बाद मामला खत्म हुआ। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत समेत करणी सेना के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने परिजनों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। शहर के बेडवास क्षेत्र की रहने वाली भावना कुंवर 19 पति हेमेन्द्र सिंह को 2 मार्च को तबीयत बिगड़ने के बाद निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इसके बाद पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई और एमबी हॉस्प्टिल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद लगातार पीहर पक्ष मृतका भावना के पति हेमेन्द्र सिंह पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहा था, मगर प्रतापनगर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

भावना के परिजनों ने बताया कि हेमेन्द्र का किसी अन्य युवती से दोस्ती थी। इस कारण उससे झगड़ा करता था। लगातार नशे की हालत में भावना के साथ मारपीट कर उसे टॉर्चर करता था। भावना को पीहर पक्ष में भी किसी से भी बात नहीं करने देता था। कई बार परिजनों ने आपसी समझाइश कर यह मामला शांत करवाया था। भावना के अंकल ने बताया कि 1 और 2 अप्रैल के साथ मारपीट की गई। भावना ने हेमेन्द्र के फोन से अन्य लड़कियो से की जा रही चैट को देख लिया था और परिजनों को बताया। इसके बाद से उसके टॉर्चर किया गया।
लगातार फोन करने के बाद भी किसी ने कोई जवाब नहीं दिया, इस पर पता किया तो पड़ोसियों ने बताया कि उसे हॉस्प्टिल में भर्ती करवाया। जब वे लोग पहुंचे तो भावना होश में नहीं थी, उसके गले और हाथ-पांव पर मारपीट के निशान थे। मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाया, मगर पुलिस उन्हें कुछ भी नहीं बता रही है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक भावना के पति से पूछताछ तक नहीं की है। पुलिस हेमेन्द्र के खिलाफ ठोस सबूत होने पर भी उसे बचा रही है।