बांसवाड़ा में एक कुत्ते ने मासूम के चेहरे को बुरी तरह नोंच दिया। कुत्ते ने पांच साल की मासूम पर हमला कर चेहरे के एक तरफ की पूरी चमड़ी निकाल दी। मामला जिले के दानपुर क्षेत्र के कुंडल गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे का है। कुत्ते ने बच्ची समेत तीन और लोग पर हमला कर घायल कर दिया। काव्यांशी के 20 टांके आए और अभी उसका इलाज बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है। आंगन में खेल रही थी मासूम, अचानक हमला कुंडल निवासी लक्ष्मण अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी काव्यांशी के साथ दानपुर कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहता है। लक्ष्मण की कुंडल कस्बे में ही किराणा की दुकान है। सुबह काव्यांशी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और मुंह को नोंच दिया। बेटी की आवाज सुन मां बाहर आई और कुत्ते को भगाया। इस हमले में कुत्ते ने काव्यांशी के एक तरफ चेहरे को बुरी तरह से नाेंच दिया था। होठ के ऊपर वाले हिस्से की चमड़ी तक बाहर आ गई थी। काम से आए दो अन्य लोग भी शिकार इसी दौरान दानपुर कस्बे में काम से आए दो अन्य ग्रामीण भी इस कुत्ते का शिकार बने। बारी निवासी मांगु बाई पत्नी कालु और कलवानी निवासी प्रभुलाल पर भी कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों घायलों को तत्काल दानपुर पीएचसी (PHC) ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में रेफर गिया गया था। जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चेहरे पर आए 20 टांके डॉ. हर्ष चौधरी ने बताया कि काव्यांशी के चेहरने पर गहरा घाव है। थोड़ा और यदि कुत्ते ने नोंच लिया होता तो होठ और नाक तक कट सकते थे। इस केस में घाव के बीच जगह देकर टांके लगाए जाएंगे। ताकि इंफेक्शन न फैले। अभी उसकी हालत ठीक है। 20 टांके आए है और वार्ड में एडमिट है। इधर, जब मां ने अपनी बेटी की हालत देखी तो वह बेसुध हो गई। हॉस्पिटल परिसर में ही वह रोने लगी। जैसे-तैसे उसे लोगों ने संभाला।
