भीलवाड़ा में श्री शिव महापुराण कथा का आज दूसरा दिन है। पं. प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं। राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से भी श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- यदि मन ही साफ नहीं है, तो शिव को, भगवान को नहीं पाया जा सकता। मन चंगा तो कठौती में गंगा। कथा में शामिल होने के लिए जयपुर की हवामहल विधानसभा के विधायक बालमुकुंदाचार्य कथा स्थल मेडिसिटी पहुंचे। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा का माल्यार्पण किया और तस्वीर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। बालमुकुंदाचार्य ने पंडाल में संतों के साथ बैठकर कथा श्रवण किया। बालमुकुंदाचार्य ने मंच से कहा- विधर्मियों से पूरी दुनिया में आतंक फैला हुआ है। सबसे अगर हमारी रक्षा करने वाला कोई है, तो वह व्यास पीठ, धर्माचार्य और हमारी मातृ शक्ति है, जो लाखों की संख्या में ऐसे सनातन आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सात दिन तक पांडाल ही बना आश्रय स्थल
कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो सात दिन तक चलने वाली इस कथा में शामिल होने के लिए पांडाल में ही ठहरे हुए हैं। उनके लिए यही पांडाल घर बन गया है। श्रद्धालुओं के लिए सोने की व्यवस्था के साथ सीता रसोई में भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कथा से जुड़ी PHOTOS…