दुकान पर पिता को खाना देने आए 19 साल के युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना भरतपुर जिले के बयाना कस्बे के वेयर हाउस रोड की है। थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया- दोपहर 1:15 बजे सूचना मिली कि वेयर हाउस रोड पर स्थित बाजार में एक ट्रैक्टर ने 19 साल के युवक को कुचल दिया है। वहीं एक बाइक को भी टक्कर मारी है। सूचना पर अस्पताल पहुंची। जयपुर में आईआईटी की तैयारी कर रहा था पुलिस ने बताया- घायल युवक की पहचान तरुण सैन (19) पुत्र ओमप्रकाश सैन के रूप में हुई। गंभीर हालत में तरुण को जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया। जहां तरुण को मृत घोषित कर दिया। तरुण जयपुर में रहकर आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। वह तीन दिन पहले ही घर आया था। पिता को दुकान पर खाना देने गया था बयाना की महादेव कॉलोनी के रहने वाले तरुण के पिता ओमप्रकाश की वेयर हाउस रोड पर स्थित बाजार में हेयर कटिंग की दुकान है। गुरुवार दोपहर 1 बजे तरुण अपने पिता को खाना देने के लिए दुकान पर आया था। तरुण के बाइक से उतरते ही स्टेशन रोड से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर बेकाबू होकर तरुण पर चढ़ गया। इसके बाद उसके टायर नाली में फंस गए। घटना के बाद मौके पर खड़े दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक क्षतिग्रस्त बाइक को थाने लेकर आए हैं। सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड में करने की कोशिश पुलिस ने बताया- मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सामने आया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सरसों की फसल लेकर अनाज मंडी की ओर जा रहा था। सामने खड़े दूसरे ट्रैक्टर को साइड में करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और तरुण को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे ट्रैक्टर के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। थाना अधिकारी रामगिलास ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं। …. यह खबर भी पढ़े सुबह कॉन्स्टेबल का फिजिकल टेस्ट पास किया, रात में मौत:तेज रफ्तार बाइक सड़क पर 20 फीट तक फिसली, दो भाइयों ने दम तोड़ा कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हुए एक्सीडेंट में दो भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक एक युवक हरियाणा के हिसार से बीएसएफ कॉन्स्टेबल का फिजिकल पास कर मामा के बेटे के साथ घर लौट रहा था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)