Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.69 फीसदी या 509 अंक की बढ़त के साथ 74,616 पर बंद हुआ। इस तरह सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज हुई है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.68 फीसदी या 155 अंक की बढ़त लेकर 23,123 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

You missed