Gold Rate Today: घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव मंगलवार दोपहर हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर इस समय सोना 0.37 फीसदी या 558 रुपये की बढ़त के साथ 1,50,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.01 फीसदी या 27 रुपये की बढ़त के साथ 2,33,406 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
