Why Share Market UP Today: सोमवार की सुबह बाजार में बिकवाली दिखी थी। लेकिन जैसे-जैसे सत्र आगे बढ़ा, रिकवरी आई और बाजार बंद होते-होते अच्छी-खासी तेजी आ गई। दोपहर में एक खबर आई कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का एक फ्रेमवर्क तैयार किया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर रातभर अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, दूत Steve Witkoff और ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araqchi से बात करते रहे थे। यह फ्रेमवर्क दो चरणों में है, पहले तत्काल युद्धविराम और फिर पूर्ण समझौता। बस इतनी खबर काफी थी और मार्केट चढ़ गया।