5 KG LPG Cylinder: घर से दूर रहकर काम करने वाले लाखों लोगों की एक बड़ी मुश्किल अब खत्म होने वाली है। सरकार ने रविवार को फैसला किया कि 5 किलोग्राम के LPG सिलेंडर के लिए अब एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। बस एक वैध पहचान पत्र दिखाना होगा और एक सादा कागज पर खुद लिखकर देना होगा कि गैस सिर्फ खाना पकाने के लिए उपयोग होगी। यह उन लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत है जो किराए के कमरे में रहते हैं, जिनका पता बदलता रहता है, जो दूसरे शहर में पढ़ रहे हैं या काम कर रहे हैं।
