भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें जिले के कई नेताओं को जगह मिली है। कार्यकारिणी में दौसा के महेन्द्र चांदा को प्रदेश महामंत्री, बैजूपाडा क्षेत्र के बृजमोहन मीणा उर्फ पप्पू झूथाहेड़ा को प्रदेश मंत्री व केदार मीणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं टूंडाराम मीणा, विपिन मीणा घूमणा, रामजीलाल बैजवाड़ी, सुमन मीणा लालसोट को प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा सुबोधी मीणा बांदीकुई को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। 76 पदाधिकारी बनाए प्रदेश कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, 19 प्रवक्ता, 22 कार्यसमिति सदस्य और 5 विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ कार्यालय मंत्री, सह मंत्री, मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी-सह प्रभारी, IT संयोलक-सह संयोजक के नामों की घोषणा हुई है।
