उदयपुर की कानोड़ थाना पुलिस ने भेरूजी बावजी मंदिर में चोरी की वारदात करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे दानपात्र सहित नगद राशि और घटना में उपयोग ली बाइक बरामद की है। थानाधिकारी हुकमसिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी देवीलाल पिता भैरूलाल मीणा निवासी भावपुरा कानोड़ और भीमराज पिता रामलाल मीणा निवासी बोर का पानी लसाड़िया को गिरफ्तार किया है। दानपात्र में 19900 रुपए बरामद किए हैं। जबकि उसमें 50 हजार रुपए थे। आरोपी देवीलाल मीणा के खिलाफ उदयपुर रेंज में अलग-अलग जिलों के थानों में 5 स्थायी वारंट जारी है। ये बीते 5 साल से अपनी पहचान छिपाकर अहमदाबाद में रहकर फरारी काट रहा था। आरोपी लोकेशन ट्रेस होने के डर से चोरी की वारदात के दौरान मोबाइल साथ नहीं रखता था। दूसरे आरोपी पर भीमराज पर दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया थानाधिकारी ने बताया कि घटना 27 मार्च 2026 को कानोड़ के उदपुरा गांव में भैरूजी बावजी मंदिर की है। घटना के बाद पुलिस की 3 टीमों का गठन किया गया। जिन्हें अलग-अलग सर्कल में रवाना किया। दिन-रात जंगलों में कैम्प लगाकर और साइबर सेल के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसके बाद दोनों चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया। मामले में पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है।