Bank Holidays in April 2026: अप्रैल का महीना आज से शुरू हो गया है। इस महीने काफी दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। कुछ लॉन्ग वीकेंड भी हैं। अगर आप छुट्टियों की लिस्ट देखे बिना ही बैंक ब्रांच गए, तो आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। इसलिए अपने जरूरी काम निपटाने बैंक ब्रांच जा रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पर्व-त्योहारों पर अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी रहती है। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार इस महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।