राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस में सीकर की 3 बेटियों ने राजस्थान में टॉप किया है। इनमें दिव्या भादू शेखावाटी पब्लिक स्कूल (लोसल) और निकिता जांगिड़ व ऋषिता तूनवाल ब्राइट स्कूल (सीकर) की स्टूडेंट हैं। निकिता और ऋषिता दोनों दोस्त है। तीनों टॉपर के ही 500 में से 499 नंबर आए है। केवल एक नंबर हिंदी में कटा है। तीनों का ही सपना IAS बनने का है। सीकर का साइंस का रिजल्ट बेहतरीन रहा और टॉप-5 जिलों में जगह मिली। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट सबसे खराब रहा। पिछले साल 99.27% रिजल्ट था। इस बार करीब 14% तक गिरकर 85.82% तक रह गया। सीकर जिले का रिजल्ट रिजल्ट की 3 बड़ी बातें- 1. पहली बार स्टेट टॉपर में 3 लड़कियां साइंस के रिजल्ट में टॉप-5 में सीकर जिले में पढ़ने वाली 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। दिव्या भादू, निकिता जांगिड़ और ऋतिशा तूनवाल ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीनों के ही 500 में से 499 अंक है। 2. कॉमर्स का रिजल्ट गिरा सीकर में पिछले साल की तुलना में इस बार कॉमर्स के रिजल्ट में बड़ी गिरावट आई है। पिछले साल जहां कॉमर्स में रिजल्ट 99.27 प्रतिशत रहा था वही इस बार रिजल्ट करीब 14% तक गिरकर 85.82% तक रह गया। 3. पहली बार मार्च में 12वीं का रिजल्ट इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ था। पिछले 4 सालों का सीकर जिले का रिजल्ट- दैनिक भास्कर ऐप पर भेजें सीकर के 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले होनहारों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत और इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू पब्लिश किए जाएंगे। एग्जाम में 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले सीकर जिले के स्टूडेंट्स मोबाइल नंबर 8058948066 पर फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो शेयर कर सकते हैं। इस फॉर्मेट में भेजें जानकारी… नाम : स्कूल का नाम और शहर/एरिया : कितने प्रतिशत : मार्कशीट की फोटो फोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो। — सीकर जिले के प्रमुख गांव-कस्बों के 12वीं बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकते हैं… रानौली। रींगस। श्रीमाधोपुर। लक्ष्मणगढ़ । पाटन। नीमकाथाना। खंडेला।
