कोटा में महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद और PhD स्टूडेंट ओम गुंजल के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। महिला प्रोफेसर ने कहा- ओम गुंजल पिछले कई दिनों से मुझे लगातार परेशान कर रहा है। मेरा पीछा भी करता है। आरोपी कई बार मेरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तक पहुंच जाता है और शराब के नशे में फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, वह बार-बार बेल बजाकर मुझे डराने का प्रयास करता है। जान से मारने की धमकियां भी देता है। घर में जबरन घुसने की कोशिश करता है आरोपी सीआई रमेश कविया ने बताया- महिला की शिकायत के आधार पर पूर्व पार्षद ओम गुंजल के खिलाफ धमकाने-ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर महिला का पीछा करने, फ्लैट तक पहुंचने और जबरन घर में घुसने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआई प्रताप सिंह ने बताया- महिला ने रविवार रात में ही शिकायत दी है, अभी इस पर महिला के बयान बाकी हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
