-हनुमानगढ़ टाउन व जंक्शन मंडी में सरसों व चने की सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुईहनुमानगढ़. जिले में एमएसपी पर सरसों व चना बेचने के प्रति किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि हजारों किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीयन जरूर करवा लिया है। लेकिन खरीद की तारीख देने के बावजूद कोई किसान खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे। हनुमानगढ़ टाउन मंडी की स्थिति यह है कि चने व सरसों के लिए खरीद की तारीख लगातार किसानों को दी जा रही है।
