इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की डूंगरपुर जिला इकाई में नई नियुक्तियां की गई हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. गौरव यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही, डा. कल्पेश जैन को सचिव और डा. उर्वशी प्रेमा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ सर्जन डा. दलजीत यादव को संभागीय उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। ये नियुक्तियां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय चुनाव के तहत की गई हैं। डा. गौरव यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। डा. कांतिलाल मेघवाल को आईएमए एम्पावरमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी सदस्यों में डा. राजेश सरैया, डा. निलेश गोठी, डा. कोकिला गोसाई, डा. सीपी रावत, डा. निमीत्त जैन और डा. प्रभाष भावसार शामिल हैं। डा. कमलेश डामोर और डा. हेमेंद्र पाटीदार को उपाध्यक्ष, डा. पिंटू अहारी और डा. रेखा रावत को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। डा. अदिती गोठी, डा. जितेंद्र योगी और डा. कौस्तुभ सिंह प्रदेश प्रतिनिधि बनाए हैं। डा. संतोष यादव को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत बनाया है।
संगठन में डा. अनिल बनवीर, डा. गोकुल प्रजापति, डा. विश्वनाथदास, डा. राजेंद्र अधिकारी और डा. महेंद्र डामोर को संरक्षक बनाया गया है। डा. हर्ष जैन और डा. प्रवीण जैन को सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यकारी बोर्ड सदस्य के रूप में डा. मोनिका डामोर, डा. आजेश डामोर, डा. गुणवंती मीणा, डा. सोनाक्षी बागडिया, डा. अरिहंत तातेड, डा. घनश्याम सिंह, डा. गजेंद्र कलाल, डा. अमित जैन और डा. महेश खराडी को शामिल किया गया है। नव मनोनीत संभागीय उपाध्यक्ष डा. दलजीत यादव ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि संगठन को नई ताकत देना, प्रदेशभर के चिकित्सकों को एक मंच पर लाना, उनकी समस्याओं का प्रभावी निदान करना और चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनका लक्ष्य रहेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. गौरव यादव ने कहा कि वे आईएमए को डूंगरपुर जिले में सशक्त बनाएंगे और सभी चिकित्सकों को साथ लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर दिशा देंगे। उन्होंने डॉक्टर्स के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर पर आवाज बुलंद करने की बात कही। सचिव डा. कल्पेश जैन ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बेहतर तालमेल व सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया।
