जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में RGHS योजना की व्यवस्थाओं पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। रघु शर्मा रूटीन जांच के लिए SMS हॉस्पिटल पहुंचे थे। वह RGHS के तहत MRI कराने गए तो उनको वापस धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा गया। इस अव्यवस्था से नाराज रघु शर्मा ने पैसे देकर बाहर MRI करवाई। कैशलेस सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था की खामियों को उजागर किया। SMS हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे पूर्व मंत्री
दरअसल, 23 मार्च (सोमवार) को पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा SMS हॉस्पिटल में रूटीन जांच के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर ने उनको देखने के बाद एमआरआई लिखी। जब वह MRI करवाने पहुंचे तो वहां RGHS के तहत टीआईडी जनरेट करने के लिए वापस धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा गया, जिससे वे नाराज हो गए। पूर्व मंत्री ने SMS की व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल
उन्होंने कहा कि वे तो अभी इतने अस्वस्थ नहीं है कि कहीं चल-फिर नहीं सकते, लेकिन कोई दूसरा मरीज जो ट्रॉली पर गंभीर स्थिति में हो या बहुत बुजुर्ग हो, जिसे चलने-फिरने में दिक्कत हो तो क्या उसे भी इसी तरह इधर-उधर लंबे चक्कर काटने पड़ेंगे। नकद पैसे देकर करवाई जांच
इस व्यवस्था से नाराज होकर पूर्व मंत्री ने फिर नकद पैसे देकर SMS हॉस्पिटल के बाहर से जांच करवाई। उन्होंने सोनी एमआरआई सेंटर के पृथ्वीराज रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर 3500 रुपए दिए और वहां जांच करवाई। ————— RGHS से संबंधित ये खबर भी पढ़िए… RGHS में OPD और कैशलेस दवाइयां बंद करने का दावा:एसोसिएशन ने कहा- 700 प्राइवेट हॉस्पिटल में सुविधा बंद; सरकार ने कहा- सब सही तरीके से चल रहा राजस्थान के कुछ हॉस्पिटल संचालकों ने राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत ओपीडी और कैशलेस दवाइयों की सर्विस बंद करने का दावा किया है। ‘राजस्थान एलायंस ऑफ ऑल हॉस्पिटल एसोसिएशन’ (RAHA) ने बताया कि प्रदेश में 700 प्राइवेट हॉस्पिटल में सुविधा बंद की गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
