जोधपुर में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राम दरबार, शिवाजी महाराज, पहलगाम हमले समेत अलग-अलग झाकियां शामिल हुईं। वहीं, महिला ने तलवारबाजी की। इस दौरान शोभायात्रा देखने पहुंचे विदेशी मेहमान भी नाचने लगे। सीएम भजनलाल शर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने घंटाघर पर भगवान श्री राम की पूजा की। खास बात ये है कि शोभायात्रा में उत्तर से लेकर दक्षिण की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के कलाकार भी शामिल हुए। इस बार शोभायात्रा में 400 से अधिक झाकियां शामिल की गईं। पहले देखिए शोभायात्रा की तस्वीरें… शोभायात्रा से जुड़ी बड़ी बातें… 1. इस शोभायात्रा का आयोजन श्री रामनवमी महोत्सव समिति विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर की तरफ से किया गया। 2. शोभायात्रा को लेकर श्री रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा ने बताया- इस शोभायात्रा में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की हिंदू संस्कृति की झलक जोधपुर में देखने को मिली। 3. उड़ीसा पुरी के जगन्नाथ, तमिलनाडु के वेंकटेश्वर, रंगनाथ के रंग स्वामी, मीनाक्षी मंदिर, तिरुपति बालाजी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की विशेष झांकियां भी शामिल की गईं। केरलम, आंध्रप्रदेश के कलाकार भी प्रस्तुति दी। 4. शोभा यात्रा की शुरुआत में दुर्गा वाहिनी की बहनों में साथ 30 अखाड़े हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चले। इसमें सभी 45 प्रखंडों से भगवा दल भी शामिल हुए। इसमें हजारों कार्यकर्ता भगवा ध्वज पताकाओं के साथ हिस्सा लिया।
