Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर सोने का भाव 3.48 फीसदी या 4,953 रुपये की बढ़त के साथ 1,47,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 5.27 फीसदी या 11,809 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
