जैसलमेर में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) दुर्लभ कैरेकल बिल्ली पर स्टडी कर रहा है। वहीं इलाके के घोटारू में कैरेकल पर लगे रेडियो कॉलर के कैमरे में उसका कुनबा कैद हुआ है। वन विभाग ने 7 दिन पहले कैरेकल पर रेडियो कॉलर और मोशन सेंसिंग कैमरा लगाया था। इसके बाद विभाग के पास अब जैसलमेर में आधिकारिक तौर पर 3 कैरेकल होने की पुष्टि हुई है। कैरेकल दुनिया में विलुप्त होने की कगार पर हैं। इससे पहले जैसलमेर में ही 2 युवकों ने कैरेकल को मार जला दिया था। वन-विभाग अब लगातार इन्हें बचाने की कोशिश में जुटा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि इसे मारना कितना बड़ा अपराध है। पढ़िए कैरेकल के कुनबे की ये रिपोर्ट… कैरेकल पर स्टडी कर रहे मुख्य वन संरक्षक (CCF) जोधपुर, अनूप के आर ने बताया- जैसलमेर वन विभाग (IGNP-II) के डीएफओ देवेंद्र सिंह भाटी की टीम इन सेंसिंग कैमरा ट्रैप के जरिए कैरेकल के कुनबे पर नजर रख रही है। इसके साथ ही, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की टीम भी थार के रेगिस्तान में कैरेकल के व्यवहार, उनके शिकार के पैटर्न और मूवमेंट पर स्टडी कर रही है। रेडियो कॉलर लगे कैरेकल के डेटा से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि यह दुर्लभ जीव रेगिस्तानी परिस्थितियों में खुद को कैसे ढाल रहा है। लोगों को समझा रहे- इसे मारना बहुत बड़ा अपराध इसके साथ ही, वन विभाग टोलियां बना कर जैसलमेर गांव-गांव में कैरेकल को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रहा है। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि कैराकल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इसका शिकार करना कितना बड़ा अपराध है। ये खबर भी पढ़ें… जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली को मारकर जलाया:वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; अधजला शव बरामद, 3 गिरफ्तार जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद कर लिया है। (खबर पढ़ें)
