पाली में छोटे भाई के मकान के मुहूर्त से पहले भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते नीचे बैठ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई के गोरेगांव से आए थे। मामला पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के कानेलाव गांव की देर रात 12:30 बजे की है। आज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। छोटे भाई के मकान के मुहूर्त पर आए थे पाली जिले के खौड चौकी प्रभारी समुंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- मिश्रीलाल (45) पुत्र नारायणलाल सीरवी निवासी कानेलाव हाल गोरेगांव (मुंबई) की मौत हो गई है। वे अपने छोटे भाई रूपाराम के मकान के मुहूर्त में 22 मार्च की दोपहर को कनेलाव आए थे। 22 मार्च को भजन संध्या और आज 23 मार्च मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। डांस करते-करते नीचे बैठ गए मिश्रीलाल के बुआ के लड़के बाबूलाल ने बताया- 22 मार्च की रात को भजन संध्या का आयोजन था। रात करीब 12 मिश्रीलाल भजन पर डांस कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह डांस करते-करते नीचे बैठ गए। इसके बाद अचेत अवस्था में उन्हें पास ही गुंदोज हॉस्पिटल ले गए। जहां से उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत हार्ट अटैक आने से हुई। मिश्रीलाल मुम्बई के गोरेगांव में जनरल स्टोर चलाते हैं। उनके 2 बेटियां और 1 बेटा है। उनका भी कानेलाव गांव में ही मकान काम चल रहा है। हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव, लांगरी से कहा था- मेरा खाना मत बनाना भीलवाड़ा कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह थाने की गाड़ी चलाते थे। सुबह ड्यूटी पर नहीं गए तो थानाधिकारी उन्हें बुलाने पहुंचे, देखा तो वह थाना परिसर में बने क्वार्टर में जमीन पर पड़े हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)