कोटपूतली के प्रागपुरा में गुरुवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा की ओर से किसान सम्मेलन और सहकार सुपर बाजार का आयोजन किया गया। इस दौरान सहकार सुपर बाजार का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलदास जी महाराज ने किया। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत कर रही है। सहकार सुपर बाजार जैसे प्रकल्प किसानों को खाद, बीज और कृषि सामग्री उचित दरों पर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों की लागत कम होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र ने बताया कि सहकार सुपर बाजार (मार्ट) के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को खाद-बीज सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री अब एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. रवि बाबू, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक पृथ्वीराज सिहाग, कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक रणजीत सिंह राठौड़, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के निदेशक सुनील छापोला और जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, उपाध्यक्ष सुरेश गिठाला, पावटा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राठी, प्रागपुरा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, शाहपुरा भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल, जगदीश यादव, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र उर्फ टीटू सिंह, प्रागपुरा पूर्व सरपंच एलन स्वामी, कैलाश सैनी, पालिका पूर्व चेयरमैन निर्मल पंसारी, महिला मोर्चा जिला मंत्री आरती सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार मल यादव, सीमा सैनी, बद्री प्रसाद चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान व आमजन मौजूद रहे।
