अजमेर में विदेशों से आए जायरीनों के 31 सदस्यों के दल ने दरगाह पहुंचकर जियारत की और विश्व में शांति की दुआ मांगी। दल में मुख्य रूप से कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लोग थे। इन्होंने मजार शरीफ पर मखमली चादर चढ़ाई और फूल पेश किए। इनमें कुछ ईरान और अमेरिका से जुड़े जायरीन भी थे। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने स्वागत किया और जियारत कराई। इस मौके पर जायरीनों ने विशेष रूप से ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह में विश्व शांति, सद्भाव और संघर्षरत क्षेत्रों में अमन की बहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। जायरीनों ने कहा-ख्वाजा गरीब नवाज का दरबार संदेश देता है कि मोहब्बत और इंसानियत से बड़ी कोई ताकत नहीं। आज जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, यहां आकर हम सबने एकजुट होकर शांति की दुआ मांगी है। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया कि इस दौरान दुआ की गई कि दुनिया भर में युद्ध समाप्त हों और शांति कायम हो। (फोटो-वीडियो-नजीर कादरी, अजमेर) ……..………… ये खबर भी पढ़िए अजमेर में 11वीं के छात्र ने आंसर-बुक का बनाया वीडियो:एग्जाम हॉल में नहीं था वीक्षक; सीबीईओ बोले- गंभीर लापरवाही अजमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र से 11वीं कक्षा की एग्जाम के दौरान एक छात्र द्वारा उत्तर पुस्तिका (आंसर बुक) की रील बना कर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह वीडियो 11 मार्च का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढें