जयपुर में हरियाणा राज्य प्रवासी नागरिक मंच की ओर से होली स्नेह मिलन एवं सीनियर आजीवन सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. ललित मेहरा, मुख्य अतिथि आईपीएस डॉ. रवि प्रकाश मेररडा और महासचिव राजेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। हरियाणा लोक कला परिषद की टीम ने हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया। यह टीम डॉ. अनिल कौशिक (डायरेक्टर यूथ वेलफेयर, एस.वी.एस.यू हरियाणा एवं कंसल्टेंट यूथ अफेयर्स, हरियाणा सरकार) के नेतृत्व में आई थी। वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम में संरक्षक एम.पी. गुप्ता, उपाध्यक्ष बनवारी लाल यादव, पूर्व महासचिव श्रीमती कमला वत्स, संस्कृति मंत्री वंदना शर्मा, प्रचार मंत्री पुष्पा वशिष्ठ सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा विजय कौशिक, रामचंद्र, संसार जीत यादव, प्रमोद वशिष्ठ, नरेंद्र ढाका, रिछपाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, सज्जन कुमार और आलोक गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी टीम, आजीवन सदस्य और उनके परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्नेह, उत्साह और सांस्कृतिक माहौल के बीच कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। पूरे आयोजन में आपसी मेल-जोल और उत्साह का माहौल देखने को मिला।