जोधपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और तकनीकी कार्यों के चलते एक साथ तीन महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार नवरात्री मेले में मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो ट्रेनों का डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है, जबकि, दिल्ली में यमुना ब्रिज निर्माण के कारण दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के बिरूर ठहराव की अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है। नवरात्री मेले के लिए डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में नवरात्री मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनों को 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। · गाड़ी संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात्रि 21:56 बजे आगमन और 21:58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी अवधि में गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 5:40 बजे आगमन और 5:42 बजे प्रस्थान करेगी। · गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात्रि 21:56 बजे आगमन और 21:58 बजे प्रस्थान करेगी। इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 5:40 बजे आगमन और 5:42 बजे प्रस्थान करेगी। यमुना ब्रिज निर्माण: दिल्ली में दो ट्रेनों का मार्ग बदला उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली और दिल्ली शाहादरा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 249 पर नए यमुना ब्रिज का निर्माण कार्य और अन्य तकनीकी कार्य चल रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण दो ट्रेनों का रूट बदला गया है। · गाड़ी संख्या 15623, भगत की कोठी-कामाख्या ट्रेन जो 17 मार्च को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। · गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 28 मार्च को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का भी दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री इन दोनों ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से पकड़ सकते हैं। यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस: बिरूर ठहराव तीन महीने और बढ़ा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 16587/16588, यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर पकड़ का बिरूर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की अवधि में तीन महीने का विस्तार किया गया है। अब यह ठहराव 1 अप्रैल से 30 जून तक जारी रहेगा।
