झालावाड़ के राजकीय कन्या कॉलेज में रविवार को राजस्थान दिवस सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। प्रिंसिपल डॉ. चारुलता तिवारी ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 15 से 19 मार्च तक किया जाएगा। सप्ताह के दूसरे चरण में कॉलेज परिसर में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं का पंजीयन “राजस्थान को जानें” क्विज के लिए धापू, गोपाल गालव और खुशबू विजय ने किया। इसके बाद “राजस्थान की कला एवं संस्कृति” विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आरती भील ने पहला स्थान प्राप्त किया। आशा को दूसरा स्थान मिला, जबकि पायल बैरवा और तमन्ना मीणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने “कला एवं संस्कृति” विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। “आमेर का किला” विषय पर ऋतु भील ने दूसरा स्थान हासिल किया। “म्हारो राजस्थान” विषय पर रवीना और हेमलता तीसरे स्थान पर रहीं। “चरी नृत्य” विषय पर चित्र प्रस्तुत करने के लिए सुनीता और दिलशर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. चारुलता तिवारी ने बताया कि राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी कई शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य छात्राओं को राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना है। इस अवसर पर प्रवेश कुमार चौहान, चेतन पुरी, हेमराज गुर्जर, विनय यादव, मनोज मीणा, रानू मीणा और डॉ. नेहा पालीवाल सहित अन्य संकाय सदस्यों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में हेमंत मीणा, ओम प्रकाश देवड़ा, महेन्द्र सिंह, गोविन्द वैष्णव, राजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार व्यास, रतिराम शर्मा और अभिषेक राठौर भी मौजूद रहे।