भीलवाड़ा में लेपर्ड से बचने के प्रयास में महिला उससे भिड़ गई। करीब तीन मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ। महिला ने उस पर दांतली (घास काटने वाला औजार) से कई वार किए, लेकिन लेपर्ड डरा नहीं। उसने भी ग्रामीण के चेहरे और हाथों पर पंजों से कई वार किए। महिला के शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी दांत गड़ा दिए। महिला की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों महिला को लेपर्ड से बचाया। घटना गंगापुर के बालाजी नगर में रविवार सुबह 7 बजे की है। खेत में छुप कर बैठा था लेपर्ड समता (40) पत्नी किशन लाल जाट (40) ने बताया- मैं आज सुबह अपने खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास घात लगाए बैठे लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पहले समझ नहीं आया। गुर्राते हुए लेपर्ड सिर और हाथ पर हमले कर रहा था। मेरे पास फसल काटने की दांतली थी। लेपर्ड से बचाव के लिए मैंने उसपर दांतली चलानी शुरू कर दी। मुंह में दबाया पैर, घसीटने की कोशिश महिला ने बताया कि- लेपर्ड पर वार करने के बाद भी वो भागा नहीं और मेरा पैर मुंह में दबा लिया। मुझे घसीटने की भी कोशिश की। इस बीच मैं लगातार चिल्लाती रही। करीब तीन से चार मिनट तक लेपर्ड के साथ संघर्ष हुआ। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे लाठी दिखाकर डराकर भगाया। इसके बाद उसे सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। लेपर्ड को पकड़ने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों और आसपास के जंगलों में लेपर्ड की मूवमेंट नजर आ रही थी। कई लोगों ने सुबह और शाम के समय उसे खेतों के पास घूमते हुए भी देखा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लेपर्ड की मूवमेंट पर निगरानी रखी जाए और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। …. लेपर्ड के हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:एक से दूसरे घर में करता रहा मूवमेंट, 5 घंटे बाद किया रेस्क्यू घर में घुसकर लेपर्ड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अचानक आवासीय (रिहायशी) इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट से अफरा-तफरी मच गई। (पढ़ें पूरी खबर)