जोधपुर की सेंट्रल जेल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, लेकिन इस पार्टी में हुए आयोजन के फोटो किसी कैदी ने मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका पता लगने के बाद जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत के नेतृत्व में टीम ने देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 13 मोबाइल बरामद किए गए। जिसमें से 11 मोबाइल अलग अलग जगहों पर छिपाए गए थे, जबकि 2 मोबाइल बंदियों के पास से मिले। इसके अलावा 11 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक 13 मार्च को क्वार्टर के निर्देशों पर एक ही बैरक में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में जेल के कैदियों को शामिल किया गया था। बताया जा रहा है कि किसी कैदी ने इस पार्टी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इस फोटो के आधार पर जेल में बंदियों को चिन्हित कर तलाशी ली गई तो बंदियों के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए। जेल में कैदियों ने हंगामा भी किया। जेल सुपरिंटेंडेंट प्रदीप लखावत के नेतृत्व में टीम ने देर रात वार्ड 7 की बैरक संख्या 3 में आधुनिक मशीन के जरिए तलाशी ली। यहां से 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 कीपैड फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए गए। ये मोबाइल अलग-अलग स्थान पर छिपाए गए थे। इन मोबाइल को जेल के शौचालय, फर्श ओर नालियों में अलग अलग जगहों पर छिपाया गया था। जानकारी के मुताबिक जेल के कैदी वसीम खान, वहिद खान, शेखर, सुभाष और करीम ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की। सेल्फी लेने वाला कैदी सलीम वार्ड दस की बैरक संख्या 2 के बंदी नरपत पुत्र चौथाराम से लेकर आया था। टीम ने जब उसकी बैरक में तलाशी ली तो कैदी नरपत के बिस्तर से 1 मिनी कीपैड मोबाइल बिना सिमकार्ड के बरामद किया गया। वहीं बंदी करीम पुत्र सलीम की ओर से यूज किए गए रेडमी कंपनी का एक एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया गया। इसके बाद टीम ने जेल की बैरक में और तलाशी ली तो अलग-अलग जगह पर छुपाए गए 11 और मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जेल प्रशासन जांच कर रहा है। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर सेंट्रल जेल में टॉयलेट से मिला मोबाइल-सिम:कैदियों तक कैसे पहुंच रहे प्रतिबंधित सामान, पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले जयपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। जेल प्रशासन द्वारा की गई सर्च के दौरान वार्ड नंबर-7 की बैरक नंबर-3 के टॉयलेट से एक की-पैड मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है। मोबाइल मिलने की सूचना के बाद जयपुर सेंट्रल जेल के कारापाल अशोक कुमार ने इस संबंध में लालकोठी थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। (पूरी खबर पढ़ें)