राजस्थान में देर रात 64 IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें 41 अफसर ऐसे हैं, जिनके 8 महीने से कम समय में फिर से तबादले कर दिए गए हैं। 10 आईपीएस अफसर ऐसे हैं, जिनका 6 महीने के अंदर ही ट्रांसफर कर दिया गया। इनमें से दो आईपीएस के 5 महीने से कम समय में दूसरी बार तबादला किया गया है। IPS पीडी नित्या का चार महीने से भी कम समय में दूसरी बार तबादला हुआ है। जुलाई में IPS में प्रमोट हुए पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और कमल शेखावत पति-पत्नी हैं। दोनों के तबादले 6 महीने से कम समय में कर दिए गए हैं। दोनों को आईपीएस में प्रमोट होने के बाद 23 सितंबर को ही पोस्टिंग दी गई थी। अब 6 महीने से कम समय में दोनों के एक साथ तबादले कर दिए गए हैं। पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को आईपीएस में प्रमोट होने के बाद 23 सितंबर 2025 को एसपी (सेकंड) एसीबी जयपुर के पद पर पोस्टिंग मिली थी। अब उनका तबादला सिरोही एसपी के पद पर किया है। पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी कमल शेखावत को आईपीएस में प्रमोट होने के बाद 23 सितंबर 2025 को एसपी विजिलेंस जयपुर के पद पर पोस्टिंग दी गई थी। अब कमल शेखावत का तबादला जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी वेस्ट के पद पर किया गया है। IPS पीडी नित्या का 4 महीने से कम समय में दूसरा तबादला पीडी नित्या का चार महीने से कम समय में दूसरी बार तबादला किया गया है। पीडी नित्या को 21 नवंबर 2025 को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट के पद पर पोस्टिंग मिली थी। अब उनका तबादला जोधपुर ग्रामीण एसपी के पद पर गया किया है। 2 आईपीएस के 5 महीने से कम समय में दूसरी बार तबादले IPS ज्ञानचंद यादव और अमित जैन का 5 महीने से भी कम समय में ट्रांसफर किया गया है। ज्ञानचंद यादव को 22 अक्टूबर 2025 को एसपी एटीएस लगाया, अब उनका तबादला चूरू एसपी के पद पर किया गया है। इससे पहले 19 जुलाई 2025 को एसपी एसओजी के पद पर उनका तबादला किया गया था।
अमित जैन को 22 अक्टूबर 2025 को राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर के प्रिंसिपल के पद पर पोस्टिंग दी गई थी। अब उनका तबादला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर के पद पर किया है। 7 आईपीएस के 6 महीने बाद फिर तबादले इन 22 अफसरों का आठ महीने से कम समय में फिर तबादला डीआईजी बनने के बाद एसपी के पदों पर काम करे आईपीएस के तबादले बार-बार तबादलों पर उठते रहे हैं सवाल आम तौर पर फील्ड में काम करने वाले अफसरों के कम समय में तबादलों को विशेषज्ञ ठीक नहीं मानते। प्रशासनिक सुधार आयोग से लेकर पुलिस रिफॉर्म पर दी गई रिपोर्टों में भी फील्ड के अफसरों को वक्त दिए जाने की पैरवी की गई है। हालांकि हर सरकार के वक्त इसी तरह तबदले होते रहे हैं, जो लगातार जारी हैं। ये भी पढ़ें.. राजस्थान में सांसद से उलझने वालीं SP को हटाया:नेताओं से नाराजगी वाले टोगस का भी ट्रांसफर; आधी रात 64 आईपीएस का तबादला राज्य सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस का ट्रांसफर किया है। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी से उलझने वालीं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को भी हटाया गया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर) राजस्थान- रातोंरात 64 आईपीएस को बदलने के पीछे 3 समीकरण:टोगस और ममता फिर चर्चा में; चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, अब आएगी IAS की लिस्ट राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस के तबादले कर दिए हैं। 27 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। विश्लेषण करने पर इन तबादलों के पीछे 3 समीकरण नजर आते हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)