इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2026 के पहले फेज में कुल 34 मुकाबले होंगे, जिसमें से 4 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे। जयपुर में पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। ये दावे सोशल मीडिया पर सामने आए है। दैनिक भास्कर ने इस वायरल मैसेज की पड़ताल की तो दावे पूरी तरह भ्रामक और गलत निकला। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक IPL-2026 के मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी ही नहीं किया है। अब जानिए, वायरल वीडियो में किया गया दावा सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के अनुसार 3 दावे किए गए है, जिनमें- 1- IPL 2026 का पहला फेज 28 मार्च से शुरू होगा।
2- इसमें कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जो बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, मोहाली और जयपुर में होंगे।
3- जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चार मुकाबले होंगे। लिस्ट में ये भी बताया गया है कि जयपुर में पहला मैच 31 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, 15 अप्रैल को पंजाब सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स और 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच मुकाबला बताया गया है। भास्कर फैक्ट चेक में सच्चाई आई सामने- BCCI ने कोई शेड्यूल नहीं किया जारी दैनिक भास्कर ने जब इस वायरल लिस्ट की जांच की, तो इसमें कई गड़बड़ी सामने आई। BCCI ने अभी तक IPL 2026 के मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह लिस्ट पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने भी स्पष्ट किया कि फिलहाल BCCI की ओर से IPL मैचों के शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की सूचनाएं केवल अफवाह हैं और इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जयपुर के IPL मैचों की मेजबानी को लेकर चल रहा विवाद बता दें कि इस साल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL मैचों की मेजबानी को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार भी सक्रिय हुई थी। मुख्य सचिव की ओर से BCCI को लेटर लिखकर जयपुर को मैचों की मेजबानी देने की मांग की गई थी। इसके बाद BCCI के अधिकारियों की एक टीम जयपुर पहुंची और सवाई मानसिंह स्टेडियम का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के बाद से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी जयपुर को IPL मुकाबलों की मेजबानी मिल सकती है, हालांकि इसे लेकर अंतिम फैसला और आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। — ये खबर भी पढ़िए- SMS स्टेडियम सुरक्षित, जयपुर में हो सकते हैं IPL मैच:मुख्य सचिव ने BCCI को लिखा लेटर; कहा- हाई लेवल कमेटी ने दी क्लीन चिट जयपुर में IPL मुकाबलों को लेकर चल रही अटकलों के बीच राजस्थान सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। (पढ़िए पूरी खबर)
