उत्तर पश्चिम रेलवे से चलने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें 14 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच प्रभावित रहेंगी। बीकानेर मंडल में चूरू से सादुलपुर के बीच डबल लाइन का काम किया जा रहा है। दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच यह काम होगा। इस कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशेड्यूल किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- बीकानेर मंडल में चूरू से सादुलपुर के बीच डबल लाइन का काम किया जा रहा है। दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच यह काम होगा। इसके लिए रेलवे को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लेना पड़ेगा, जिसके कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। वहीं 22 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इसके अलावा 29 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी और 2 ट्रेनों का समय बदला गया है। आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें 1. बीकानेर-हिसार (14897): 14 से 29 अप्रैल तक (16 ट्रिप) बीकानेर से चलेगी और रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन रतनगढ़-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 2. हिसार–बीकानेर (14898): 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (16 ट्रिप) हिसार की जगह रतनगढ़ से चलेगी। यानी यह ट्रेन हिसार से रतनगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 3. जोधपुर–हिसार (14891): 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक (16 ट्रिप) जोधपुर से चलकर चूरू तक ही जाएगी। इस कारण यह ट्रेन चूरू से हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 4. हिसार–जोधपुर (14892): 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (16 ट्रिप) हिसार की जगह चूरू से चलेगी। यानी यह ट्रेन हिसार से चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 5. लुधियाना–चूरू (54604): 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक (16 ट्रिप) लुधियाना से चलकर हिसार तक ही संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन हिसार से चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 6. चूरू–लुधियाना (54605): 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (16 ट्रिप) चूरू की जगह हिसार से चलेगी। यानी यह ट्रेन चूरू से हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 7. जयपुर–बठिंडा (54704): 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (4 ट्रिप) जयपुर से चलकर लोहारू तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन लोहारू से बठिंडा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 8. बठिंडा–जयपुर (54703): 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक (4 ट्रिप) बठिंडा की जगह लोहारू से चलेगी। यानी यह ट्रेन बठिंडा से लोहारू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 9. जोधपुर–रेवाड़ी (14823): 15 अप्रैल को (1 ट्रिप) जोधपुर से चलकर लोहारू तक ही जाएगी। इस कारण यह ट्रेन लोहारू से रेवाड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 10. रेवाड़ी–सीकर (54804): 15 अप्रैल को (1 ट्रिप) रेवाड़ी की जगह लोहारू से चलेगी। यानी यह ट्रेन रेवाड़ी से लोहारू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 11. कोटा–सिरसा (19807): 14 अप्रैल और 26 अप्रैल को (2 ट्रिप) कोटा से चलकर लोहारू तक ही संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन लोहारू से सिरसा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 12. सिरसा–कोटा (19808): 15 अप्रैल और 27 अप्रैल को (2 ट्रिप) सिरसा की जगह लोहारू से चलेगी। यानी यह ट्रेन सिरसा से लोहारू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 13. कोटा–सिरसा (19813): 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को (2 ट्रिप) कोटा से चलकर चूरू तक ही जाएगी। इस कारण यह ट्रेन चूरू से सिरसा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 14. सिरसा–कोटा (19814): 26 अप्रैल और 28 अप्रैल को (2 ट्रिप) सिरसा की जगह चूरू से चलेगी। यानी यह ट्रेन सिरसा से चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 15. बांद्रा टर्मिनस–हिसार (22915): 27 अप्रैल को (1 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से चलकर चूरू तक ही संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन चूरू से हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 16. हिसार–बांद्रा टर्मिनस (22916): 28 अप्रैल को (1 ट्रिप) हिसार की जगह चूरू से चलेगी। यानी यह ट्रेन हिसार से चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 17. हनुमानगढ़–सादुलपुर (04776): 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (4 ट्रिप) हनुमानगढ़ से चलकर सूरतपुरा तक ही संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन सूरतपुरा से सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 18. सादुलपुर–हनुमानगढ़ (04775): 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (4 ट्रिप) सादुलपुर की जगह सूरतपुरा से चलेगी। यानी यह ट्रेन सादुलपुर से सूरतपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 19. श्रीगंगानगर–सादुलपुर (54764): 15 अप्रैल और 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (5 ट्रिप) श्रीगंगानगर से चलकर सूरतपुरा तक ही जाएगी। इस कारण यह ट्रेन सूरतपुरा से सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 20. सादुलपुर–श्रीगंगानगर (54763): 15 अप्रैल और 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (5 ट्रिप) सादुलपुर की जगह सूरतपुरा से चलेगी। यानी यह ट्रेन सादुलपुर से सूरतपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 21. दिल्ली–हिसार (54309): 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक (15 ट्रिप) दिल्ली से चलकर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन रेवाड़ी से हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 22. हिसार–दिल्ली (54310): 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (15 ट्रिप) हिसार की जगह रेवाड़ी से चलेगी। यानी यह ट्रेन हिसार से रेवाड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के मार्ग बदले गए 1. लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन (20404): 16, 18, 20, 23, 25 और 27 अप्रैल को (06 ट्रिप) लालगढ़ से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया चूरू–फतेहपुर शेखावाटी–सीकर होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर रुकेगी। 2. प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन (20403): 24 अप्रैल और 26 अप्रैल को (02 ट्रिप) प्रयागराज से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया सीकर–फतेहपुर शेखावाटी–चूरू होकर चलेगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर रुकेगी। 3. रामेश्वरम-फिरोजपुर ट्रेन (20497): 14 अप्रैल और 21 अप्रैल को (02 ट्रिप) रामेश्वरम से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रिंगस–रेवाड़ी–हिसार–बठिंडा होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन रिंगस, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार और सिरसा स्टेशनों पर रुकेगी। 4. लालगढ़-दिल्ली सराय ट्रेन (22471): 15 अप्रैल, 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (04 ट्रिप) लालगढ़ से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर–मेडता बाईपास–फुलेरा–रिंगस–रेवाड़ी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रिंगस, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। 5. दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन (22472): 15 अप्रैल को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–रिंगस–फुलेरा–मेडता बाईपास–बीकानेर होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस, फुलेरा, मकराना, डेगाना, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रुकेगी। 6. दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन (22421): 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (14 ट्रिप) दिल्ली सराय से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–रिंगस–फुलेरा–डेगाना होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रुकेगी। 7. बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन (12324): 25 अप्रैल को (01 ट्रिप) बाड़मेर से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना–फुलेरा–रिंगस–रेवाड़ी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन मकराना, फुलेरा, रिंगस, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। 8. श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज ट्रेन (14727): 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (03 ट्रिप) श्रीगंगानगर से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ़–बठिंडा बाईपास–हिसार–रेवाड़ी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन सिरसा, हिसार और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 9. तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन (14728): 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (03 ट्रिप) तिलक ब्रिज से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–हिसार–बठिंडा बाईपास–हनुमानगढ़ होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी, हिसार और सिरसा स्टेशनों पर रुकेगी। 10. हिसार-हैदराबाद ट्रेन (17019): 21 अप्रैल और 28 अप्रैल को (02 ट्रिप) हिसार से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार–रेवाड़ी–रिंगस होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर रुकेगी। 11. हैदराबाद-हिसार ट्रेन (17020): 25 अप्रैल को (01 ट्रिप) हैदराबाद से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रिंगस–रेवाड़ी–हिसार होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 12. हिसार-खड़की स्पेशल ट्रेन (04725): 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को (02 ट्रिप) हिसार से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार–रेवाड़ी–रिंगस होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर रुकेगी। 13. खड़की-हिसार स्पेशल ट्रेन (04726): 27 अप्रैल को (01 ट्रिप) खड़की से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रिंगस–रेवाड़ी–हिसार होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 14. काकिनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन (07705): 23 अप्रैल को (01 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रिंगस–रेवाड़ी–हिसार होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 15. हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन (07706): 26 अप्रैल को (01 ट्रिप) हिसार से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रिंगस–रेवाड़ी–हिसार होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 16. कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन (15624): 24 अप्रैल को (01 ट्रिप) कामाख्या से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–रिंगस–फुलेरा–डेगाना होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रुकेगी। 17. हावड़ा-बीकानेर ट्रेन (12371): 27 अप्रैल को (01 ट्रिप) हावड़ा से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–जयपुर–मेडता बाईपास–बीकानेर होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेडता बाईपास, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रुकेगी। 18. बीकानेर-हावड़ा ट्रेन (12372): 16 अप्रैल और 23 अप्रैल को (02 ट्रिप) बीकानेर से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर–मेडता बाईपास–जयपुर–रेवाड़ी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेडता बाईपास, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई और अलवर स्टेशनों पर रुकेगी। 19. सियालदह-बीकानेर ट्रेन (12259): 26 और 27 अप्रैल को (02 ट्रिप) सियालदह से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–जयपुर–मेडता बाईपास–बीकानेर होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेडता बाईपास, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रुकेगी। 20. बीकानेर-सियालदह ट्रेन (12260): 27 और 28 अप्रैल को (02 ट्रिप) बीकानेर से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर–मेडता बाईपास–जयपुर–रेवाड़ी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेडता बाईपास, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई और अलवर स्टेशनों पर रुकेगी। 21. भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार ट्रेन (19271): 27 अप्रैल को (01 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया मेडता रोड–बीकानेर–सूरतगढ़–बठिंडा–धुरी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ और बठिंडा स्टेशनों पर रुकेगी। 22. मुंबई सेंट्रल-हिसार ट्रेन (12239): 26 अप्रैल को (01 ट्रिप) मुंबई सेंट्रल से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू–रेवाड़ी–हिसार होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 23. हिसार-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (12240): 28 अप्रैल को (01 ट्रिप) हिसार से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार–रेवाड़ी–लोहारू होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी और रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। 24. बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी ट्रेन (19027): 25 अप्रैल को (01 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना–रिंगस–रेवाड़ी–हिसार होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन मकराना, फुलेरा, रिंगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर रुकेगी। 25. जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन (19028): 27 अप्रैल को (01 ट्रिप) जम्मू तवी से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार–रेवाड़ी–रिंगस–डेगाना होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रुकेगी। 26. हिसार-दिल्ली ट्रेन (54310): 15 अप्रैल को (01 ट्रिप) हिसार से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार–भिवानी–रेवाड़ी होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर रुकेगी। 27. हिसार-तिरुपति ट्रेन (04717): 25 अप्रैल को (01 ट्रिप) हिसार से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार–रेवाड़ी–रिंगस होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर रुकेगी। 28. दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन (22482): 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (03 ट्रिप) दिल्ली सराय से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–रिंगस–फुलेरा–डेगाना होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रुकेगी। 29. श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन (14701): 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (03 ट्रिप) श्रीगंगानगर से चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ़–सूरतगढ़–बीकानेर–चूरू होकर संचालित होगी। बदले हुए रूट में यह ट्रेन सूरतगढ़, बीकानेर और रतनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। रीशड्यूल ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से): 1. जोधपुर-रेवाड़ी (14823), 15 अप्रैल को (01 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से चलेगी।
2. बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ( 26471) 16 से 25 अप्रैल तक (10 ट्रिप) बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।