उदयपुर की पुलिस लाइन में धुलंडी के बाद गुरुवार को पुलिस​कर्मी और अफसरों द्वारा जमकर होली खेली गई। एसपी योगेश गोयल के नेतृत्व में सैंकड़ों पुलिसकर्मी जश्न में डूबे हुए ​नजर आए। यहां फिल्मी और पंजाबी सॉन्ग्स की धुन पर हर कोई नाचते-थिरकते दिख रहा था। कांस्टेबल से लेकर थानाधिकारी, डीएसपी तक एक साथ मिल-जुलकर झुमते दिख रहे थे। करीब तीन घंटे तक सभी ने खूब एन्जॉय किया। एक-दूजे को गुलाल लगाकर और गले लगकर बधाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी यहां शामिल हुई। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पानी की बौछार करने वाले बज्र वाहन से यहां होली खेली गई। पानी की बोछार से नजारा बारिश जैसा लग रहा था। हर कोई इस पल को एन्जॉय करता नजर आ रहा था। बता दें, हर साल धुलंडी के दूसरे दिन पुलिस द्वारा होली मनाई जाती है। ताकि धुलंडी पर पुलिस कानून व्यवस्था संभाल सके।