डीडवाना-कुचामन पुलिस ने संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए एक दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिलेभर में 288 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें 7 इनामी अपराधियों सहित कुल 46 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत नांवा पुलिस थाने में एक प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने 7 इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें खुनखुना से 1, जसवंतगढ़ से 1, मकराना से 2 और पीलवा से 3 अपराधी शामिल हैं। 2 स्थाई वारंटियों और 5 गिरफ्तारी वा​रंटियों को पकड़ा
पुलिस ने 2 स्थाई वारंटियों (मकराना से 1, गच्छीपुरा से 1) और 5 गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 4 वाहन जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के2दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट से संबंधित 33 चालानशुदा अपराधियों के डोजियर फार्म भी तैयार किए गए।
आर्म्स एक्ट के तहत नांवा पुलिस थाना टीम ने रतनलाल पुत्र छीतरमल गुर्जर निवासी मिठड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। 2 नशा तस्करों को भी ​अरेस्ट किया
एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित 2 आरोपियों, गोपाल पुत्र मांगीलाल सांसी और आशा पुत्री गोपाल सांसी (दोनों निवासी सांसी बस्ती मकराना) को मकराना और पीलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने सामूहिक प्रयास से गिरफ्तार किया।
एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “संगठित अपराध पर प्रहार” था। इसके तहत रोहित गोदारा सहित अन्य संगठित आपराधिक गिरोहों से संपर्क रखने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।