सवाईमाधोपुर के गंगापुर सिटी इलाके में एक तालाब में तीन बच्चों का शव पड़ा मिला। बच्चों की मां घायल हालत में भरतपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का शव SMS अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। साथ ही महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। 3 बच्चों का शव तालाब में पड़ा मिला घटना वजीरपुर थाना इलाके की है। आज एक तालाब में तीन बच्चों का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शवों को तालाब में पड़ा देखा तो, उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस ने बच्चों की मां के बारे में पता लगाया तो, बच्चों की मां नहीं मिली। महिला की इलाज के दौरान हुई मौत कल शाम 8 बजे तीनों बच्चों की मां भरतपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर घायल हालात में पड़ी मिली। जिसके बाद RPF और GRP पुलिस ने महिला को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से महिला को जयपुर SMS में रेफर कर दिया गया। इलाज कब दौरान महिला की मौत हो गई।