अबोहर में एक युवक पर हमला कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। यह घटना अबोहर के आर्य नगर में गत रात हुई थी। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि वरियाम नगर निवासी नैतिक कुमार पुत्र राम नरेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। नैतिक ने बताया कि गत रात करीब 9:30 बजे जब वह आर्य नगर में था, तभी 3 झपटमारों ने उसे रोककर मारपीट की। उन्होंने नैतिक से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और एक चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 14 हजार रुपए थी। जांच के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार लूट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने जांच के लिए पुलिस टीमें गठित कीं। गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने इस घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आर्य नगर गली नंबर 2 निवासी विकास उर्फ सूजल पुत्र रमेश कुमार, हनी उर्फ रांझा पुत्र विजय कुमार और ठाकर आबादी गली नंबर 11-12 निवासी वरुण पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 304 (2), 126 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। लूट का सामान किया बरामद थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से लूटा गया चांदी का ब्रेसलेट और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए विकास पर पहले भी झपटमारी का मामला दर्ज है, जबकि हनी पर लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। पुलिस अब इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उनसे और खुलासे किए जा सकें।