मोगा जिले के रेलवे रोड क्षेत्र में देर रात एक पैदल यात्री पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मट्टा वाला वेहड़ा, मोगा निवासी गुरमीत सिंह किसी काम से रेलवे रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल गुरमीत सिंह को समाज सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों ने देखा और तुरंत सहायता प्रदान की। उन्हें तत्काल मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस जहां इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
