भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए न देने पर घेरा है। हरियाणा में सरकार बनने के एक साल के भीतर गुरुवार को महिलाओं को 2100 रुपए महीने देने की योजना शुरू कर दी। इस पर भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने सीधे CM भगवंत मान पर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के वादे सच्चे और आम आदमी पार्टी के वादे झूठे साबित हुए। BJP के कार्यकारी प्रधान की 2 अहम बातें.. जानिए, हरियाणा में किन महिलाओं को रुपए मिल रहे
सीएम नायब सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में 18 से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया। इस एप के जरिए योग्य महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद 1 नवंबर से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। हरियाणा सरकार ने इसी साल बजट में इसके लिए 5 हजार करोड़ का फंड पास किया था। सीएम सैनी ने कहा कि पहले फेज में 1 लाख तक इनकम ग्रुप वाली 21 लाख महिलाओं को यह रकम मिलेगी। यह रकम सीधे महिलाओं के खाते में आएगी। विधवा या बुढ़ापा पेंशन समेत दूसरे लाभ ले रही महिलाओं को इसके फायदे से बाहर रखा जाएगा। एक हजार देने पर पंजाब CM क्या कह रहे
पंजाब के CM भगवंत मान ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि अगले साल यानी मार्च 2026 के बजट सेशन के बाद इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। चूंकि 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसी स्थिति में अगर AAP ने ये चुनावी वादा पूरा नहीं किया तो इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।