अजमेर जिले के पुष्कर में बागेश्वर धाम के उपासक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा शुरू हो गई है। आयोजन स्थल पर एक विशाल डोम तैयार किया गया है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, केबिनेट मंत्री सुरेश रावत आदि मौजूद रहे। यहां आरती हुई और इसके बाद सम्बोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि ये सौभाग्य है कि महाराज का आशीर्वाद मिला। उन्होंने पं. शास्त्री को जयपुर आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने सम्बोधन करते हुए कहा कि राज्यों का राजा राजस्थान होगा तो उसका मुकुट पुष्कर होगा। ऐसी भूमि में आने का सौभाग्य मिला। इसके बाद जयजय राधा रमन हरि बोल भजन … गाया और श्रद्धालु झूम उठे। शास्त्री ने कहा कि अजमेर में सनातनियों का कोई काम नहीं है। सनातनी हो तो याद केवल परमात्मा को करो। यहां पुष्कर में पिंडदान करो, इसका बड़ा महत्व है। इससे आत्म कल्याण होगा। 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार का आयोजन होगा और 25 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। तीन दिन तक कथा के दौरान कई संत-महंतों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी संभावित है। हिन्दू चार बच्चे पैदा करें, इंस्टाग्राम पर नाचने वाली नहीं बनें बेटियां इससे पूर्व धीरेन्द्र शास्त्री ने न्यूज ऐजेंसी को दिए इन्टरव्यू में कहा कि सबके अपने अपने विचार है लेकिन सनातनियों को अपने धर्म पर चलना चाहिए। दूसरे धर्म वालों को अपनी सेवा करने दो, हिन्दूओं में भगवानों की कमी नहीं है। घटते हिन्दू व बढ़ते मजहबी देश को बरबाद करने की स्थिति में जा रहा है। यह वैश्विक विषय है और भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। हिन्दूओं को चारी बच्चे पैदा करने चाहिए। नाचने वाली बेटियों को आईएएस, आईपीएस, काली दुर्गा बने लेकिन नाचने वाली बेटियां नहीं बने। हिन्दूओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए। धर्मान्तरण के कारण आर्थिक तंगी, अशिक्षा व अंधविश्वास है। आर्थित तंगी को दूर करने के लिए अमीरों को गरीबों का सपोर्ट करना चाहिए। अंधविश्वास मिटाने के लिए भक्ति जरूरी है। अशिक्षा की समस्या के लिए शिक्षा मिलनी चाहिए।
