Gold Rate Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, डॉलर में मजबूती के चलते कीमतों में तेजी सीमित रही है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.22 फीसदी या 338 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.55 फीसदी या 1332 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
