पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर अधिकारियों से एक हाई-लेवल मीटिंग अपने आवास पर की। इस मीटिंग में डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव के आईपी सिन्हा समेत सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में गैंगस्टरों और नशा तस्करों से निपटने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही तय हुआ कि छोटे-छोटे लड़ाई-झगड़े जो अक्सर बाद में बड़े अपराधों में बदल जाते हैं। ऐसे अपराधों को जड़ से समाप्त किया जाए। इसके लिए अब सहमति निपटारा मुहिम शुरू होगी। इसके तहत जिला और तहसील स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी। इसमें पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे। जो इन झगड़ों को वहीं पर निपटाएगी। गैंगवार से निपटने की रणनीति सीएम ने साफ किया है नशों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी और इसे जड़ से खत्म करने पर जोर दिया जाएगा। हाल के समय में कई तरह के गैंगवार सामने आए हैं। इसको लेकर सभी जिलों में सूचियां तैयार की जा रही है। जल्दी ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। वहीं, बाढ़ से निपटने के कार्य में भी पुलिस मुलाजिम लगे हुए हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले को पूरी संजीदगी से लिया जाए। लोगों की अधिक से अधिक मदद करे। पुलिस मुलाजिमों की लंबी डयूटी नहीं लगेगी मीटिंग में यह भी तय हुआ कि राज्य कई जगहों पर रामलीलाएं शुरू हो चुकी हैं। इन सभी स्थानों पर एसएसपी खुद मौके पर जाएंगे और रामलीला कमेटियों से बैठक करेगें। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों की लंबी ड्यूटी न लगाई जाए। जो पुलिसकर्मी रात में ड्यूटी करेंगे, उन्हें अगले दिन कुछ समय का आराम दिया जाएगा। ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से निभा सकें। मीटिंग में सामाजिक भाईचारे को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।