पंजाब में एक तरफ बाढ़ की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं अब धान की खरीद को लेकर सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। धान की खरीद के लिए 1822 खरीद केंद्र नोटिफाई किए गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि किसानों को धान खरीदी का तुरंत भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को किसी तरह की परेशानी हुई तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के इंतजाम मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि धान की खरीद सुचारू तरीके से चल रही है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी धान का हर दाना खरीदा जाएगा और किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार ने 175 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कृषि मंत्री ने जल प्रलय बताया था राज्य में इस बार आई बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सितंबर में पंजाब आए थे। उन्होंने इस बाढ़ को जल प्रलय का नाम दिया और माना कि धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने पानी में उतरकर फसलों का निरीक्षण भी किया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि पंजाब में हो रही अवैध माइनिंग की वजह से यह स्थिति बनी थी।