पंजाब के जालंधर में मंगलवार को 13 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले लड़की ने बताया कि ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। परिवार की सूचना पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए। इसके बाद भार्गव कैंप के रहने वाले करण और एक अन्य नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस बोली- लड़की पहले अफेयर में थी
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक और एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद उन्होंने मंगलवार दोपहर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार बस्ती शेख श्मशान घाट में कर दिया। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ मोहन लाल ने लड़की ने अपने बयानों में लिखवाया है कि उसका पहले आरोपी के साथ अफेयर था। उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा। इसमें उसके साथ एक अन्य लड़का भी शामिल है जो अभी नाबालिग है।