राजसमंद की रुचिका श्रोत्रिय पुत्री गोपाल श्रोत्रिय को पेसिफिक यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने एआई आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (AI-Driven Decision Support System) विषय पर शोध कार्य डॉ. राजेश कांजा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। अपने शोध में रुचिका ने सार्वजनिक और निजी संगठनों में एआई आधारित निर्णय समर्थन प्रणालियों की भूमिका का तुलनात्मक अध्ययन किया। अध्ययन के अनुसार निजी संगठनों में एआई तकनीक निर्णय लेने की गति और सटीकता बढ़ाती है, जबकि सार्वजनिक संगठनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नीतिगत निर्णयों की गुणवत्ता में सुधार करती है।