फाजिल्का में आज यानी मंगलवार को एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना अबोहर की नई अबादी गली नंबर 21 की है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सीमा रानी के तौर पर हुई है। घटना दोपहर के समय की है। सीमा रानी के पति सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज चल रहा था। घटना के समय सुरेश कुमार सब्जी का काम करने गए थे। बेटा फैक्ट्री में काम पर था। बेटी स्कूल गई हुई थी। दोपहर में स्कूल से लौटी बेटी ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वह पड़ोसी की छत से घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। थाना नंबर दो के एएसआई सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और मोनू ग्रोवर की मदद से शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
