पाली के रामनगर स्थित कृष्णा वाटिका में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। संयोजक मूलचंद उपाध्याय ने बताया कि संत सुरजनदास, महामंडलेश्वर स्वमाी चेतनगिरी के सानिध्य में यह प्रोग्राम होगा। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार दोपहर डेढ़ बजे पाल बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सम्मेलन दोपहर सवा तीन बजे से होगा। धाकड़ी में भी रविवार को होगा हिन्दू सम्मेलन वहीं सोजत उपखंड क्षेत्र के धाकड़ी गांव में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसको लेकर सर्व हिन्दू समाज, धाकड़ी मंडल तैयारियों में जुटा है। सुबह 9 बजे वाहन रैली महादेव मंदिर से रवाना होगी। जो क्षेत्र के विभिन्न गलियों से लेकर गांव के सरकारी स्कूल पर खत्म होगी। हिन्दू सम्मेलन में बागावास, धाकड़ी, धीनावास, अजितपुरा गांव के लोग हिस्सा लेंगे।
