लुधियाना के बाजारों में इन दिनों खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं। दुकानों में ग्राहकों की ठीक-ठाक भीड़ लगी रहती है। भीड़ के बीच में कुछ चोर महिलाएं सक्रिय हैं। महिलाएं ग्राहक बनकर आती हैं और भीड़ का फायदा उठाकर पर्स काट देती हैं। ऐसी ही कुछ घटनाएं दुकानदारों के CCTV कैमरों में कैद हुई हैं। दुकानदार पुलिस को भी इस बारे में शिकायत कर चुके हैं लेकिन चोर महिलाएं पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गऊशाला रोड के दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि मार्केट में इन दिनों कुछ महिलाएं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। वो भीड़ के बीच ग्राहक बनकर खड़ी होती हैं और फिर पूरी प्लानिंग के साथ महिलाओं के पर्स काट देती हैं या कपड़े चोरी करके ले जाती हैं। महिला कपड़े देखती रही, चोरों पर्स काट दिया अजय कुमार ने बताया कि दुकान पर महिलाएं कपड़े खरीद रही थी। इतने में दो महिलाएं आई और ग्राहकों के बीच खड़ी हो गई। एक चोर महिला कपड़े देख रही महिला के पास खड़ी हो गई। उसने मुंह से ब्लैड निकाला और फिर पर्स काटने का मौका देखने लगी। इतने में उसकी दूसरी साथी आई। उसने एक पकड़े का पीस उठाया और ग्राहके पर्स के सामने रख दिया। दूसरी चोर महिला ने ग्राहक का पर्स ब्लैड से काटा और उसमें से पैसे लेकर निकल गई। ग्राहक महिला को तब पता चला जब वो पैसे देने लगी। उन्होंने बताया कि जब सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो दो चोर महिलाएं ग्राहक का पर्स काटती हुई दिखी। ग्राहक ने बताया कि उसकी पर्से में सात हजार रुपए थे और वो सारे पैसे ले गई। गिरोह में काम करती हैं महिलाएं, बच्चे भी शामिल दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि चोरी करने वाली महिलाओं का बाकायदा एक गिरोह बना हुआ है। उस गिरोह में बच्चे भी शामिल हैं। जिस दुकान पर महिलाओं की भीड़ होती है वहां पर ये दो या तीन महिलाएं जाती हैं और ग्राहकों के पर्स काटती हैं। ग्राहकों को तब पता चलता है जब वो दुकानदारों को पैसे देने लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ ये महिलाएं बच्चों को साथ लेकर चलती हैं। जहां ग्राहकों का पर्स काटने का मौका नहीं मिलता है वहां से ये कपड़े चोरी कर लेती हैं। चोरी करने का तरीका बेहद शार्प होता है और किसी को पता तक नहीं लगता। चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं CCTV में कैद अजय कुमार का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से परेशान दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। बाजार में चोरी की गई घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं पर चोरी करने वाले गिरोह की महिलाएं अभी तक पकड़ में नहीं आई।