पंजाब के फाजिल्का जिले में पाकिस्तान की ओर सतलुज नदी में 15 से 20 फुट का कटाव आ गया है। जिस वजह से भारत के कई गांवों में फिर से सतलुज का पानी दाखिल हो गया है। फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना आज सरहदी इलाके में हालातों का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने रक्षा मंत्रालय से अनुमति की मांग करते हुए कहा कि इस जगह पर बड़ा बांध बनाने की अनुमति दी जाए। पैसा पंजाब सरकार लगाएगी, ताकि बार-बार पैदा हो रहे ऐसे हालातों से बचा जा सके। पाक की ओर से दाखिल हो रही सतलुज जानकारी देते हुए विधायक नरेंद्रपाल सवना ने कहा कि वह गांव वल्लेशाह हिठाड़ उर्फ गुलाबा भैनी में पहुंचे है l ये गांव भारत पाकिस्तान जीरो लाइन के साथ है और इस गांव के पास ही पाकिस्तान की ओर से भारत में सतलुज नदी दाखिल होती है। ऐसे में अब पाकिस्तान की और सतलुज नदी में 15 से 20 फुट का कटाव आ गया है। जिस वजह से सारा पानी तेज रफ्तार से गांवों में फिर से दाखिल हो गया है। दूरबीन के जरिए हालातों का जायजा भारत की ओर बहती सतलुज में पानी का स्तर काफी कम हो गया। खेतों से पानी निकलने लगा और सड़कों से भी चला गया, लेकिन पाकिस्तान की ओर से पानी आ रहा है और लोगों के घर फिर पानी की चपेट में आ रहे है। उन्होंने खुद हालात देखे है। दूरबीन के जरिए हालातों का जायजा भी लिया। रक्षा मंत्रालय से बांध बनाने की मांग उन्होंने कहा कि 2023 में जब ये हालात हुए थे, तो भारत की ओर बांध बनाने का प्रपोजल उन्होंने रक्षा मंत्रालय को दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज फिर वही हालत हो रहे है। उन्होंने भारत के रक्षा मंत्रालय से इस जगह पर बांध बनाने की मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार पैसा देने के लिए तैयार है। भारत सरकार की अनुमति की जरूरत है, तभी बांध बनाकर ऐसे हालातों से बचा जा सकेगा।
