पाली में अधिकमास की 3 दिवसीय परिक्रमा के दौरान चर्चा है भोजन को लेकर। शहर के मानपुरा भाकरी में दर्जनों भटि्टयों पर तैयार हुआ कोफ्ता, बालूशाही, पुड़ी और सब्जी। इस भोजन को लेकर चर्चा इसलिए क्योंकि बाजार में आमतौर पर 20 रुपए का कोफ्ता श्रद्धालुओं के लिए 5 रुपए में उपबल्ध है। 50 रुपए की दो पीस बिकने वाली बालूशाही 10 रुपए की दो हैं। श्रद्धालुओं को कूपन से भोजन मिलता है। गर्मी को देखते हुए छाछ भी एड की गई। यह भोजन अधिकमास की परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होता है। सोमवार को परिक्रमा के पहले दिन दोपहर 2 बजे मानपुरा भाकरी पर कूपन लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। जबकि परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु अभी तक यहां नहीं पहुंचे थे। भोजन की कम कीमतों के कारण आम शहरवासी कूपन के लिए कतार में थे। परिक्रमा के पहुंचने पर भोजन वितरण आरंभ हुआ और उन्होंने कूपन देकर मिठाई, नमकीन, सब्जी-पूड़ी के पैकेट लिए। महंगाई के इस दौर में भोजन-नाश्ते की रेट पर यकीन कर पाना मुश्किल है। अधिकमास परिक्रमा आयोजन समिति से जुड़े लोग कहते हैं- भोजन-नाश्ते की सामग्री में दानदाता आर्थिक मदद करते हैं। इसलिए हम बिना किसी स्वार्थ के इतने कम रेट में पैकेट उपलब्ध करवाते हैं। आस्था के साथ स्वाद की परंपरा तस्वीरों में देखें तैयारी.. यह खबर भी पढ़ें पोते-पोतियों के साथ दादी पहुंचीं अधिकमास परिक्रमा करने:40 डिग्री तापमान में भी उमड़े श्रद्धालु, सोमनाथ मंदिर में आरती के बाद पाली से शुरू हुई यात्रा तीन दिवसीय अधिकमास परिक्रमा सोमवार को सोमनाथ महादेव मंदिर में आरती के बाद शुरू हुई। हाथ में ध्वजा लिए हजारों श्रद्धालु भगवान के नारे लगाते हुए चलें। परिक्रमा में शामिल होने के लिए बुजुर्ग महिला अपने चार पोते-पोतियों के साथ यात्रा में शामिल हुई। वहीं घुटनों में दर्द होने के बावजूद एक रिटायर्ड बैंककर्मी भी पैदल यात्रा में पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)