भरतपुर में युवकों ने नाबालिग का ऑटो से अपहरण कर लिया। नाबालिग को आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद वह उसे वापस भरतपुर शहर में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाबालिग को ऑटो में डाल कर ले गए 14 साल की नाबालिग के पिता ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 10 मार्च को मेरी बेटी घर के बाहर थी। तभी 3-4 लोग ऑटो में मेरी बेटी का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए। आसपास के लोगों ने घटना को देख तुरंत नाबालिग के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने थाने में बेटी के अपहरण की सूचना दी। देर रात नाबालिग को छोड़कर भागे आरोपी पुलिस ने नाबालिग को ढूंढा लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लगा। रात करीब 2 बजे नाबालिग घर के पास घूमती हुई मिली। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को इसके बारे में बताया। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह शाम करीब 8 बजकर 30 मिनट पर घर के बाहर घूम रही थी। नाबालिग के साथ कई बार किया दुष्कर्म तभी कुछ लोग ऑटो से आए और जबरन में बैठाकर अपने साथ ले गए। वह लोग नाबालिग को टेम्पो में बैठाकर आगरा जयपुर नेशनल हाईवे की तरफ ले गए। जहां उन्होंने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों का पता लगा जिसके बाद नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कि और, आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिससे ऑटो की पहचान की गई। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You missed