बूंदी जिले के 12 सरकारी स्कूलों में नए भवन बनाने के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। यह राशि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से राज्य सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत हुई है। शिक्षा विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश नागर ने बताया कि बूंदी जिले के चार ब्लॉकों के स्कूलों को यह राशि मिली है। केशोराय पाटन ब्लॉक के चार स्कूलों के लिए राशि मंजूर हुई है। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांता को 41 लाख रुपए, जबकि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेवपुरा, डपटा के. पाटन और हरदेवगंज को 65-65 लाख रुपए दिए जाएंगे। नैनवां ब्लॉक के छह स्कूलों को भी फंड मिला है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा, जीवनपुरा, अरियाली और कुम्हारिया को 65-65 लाख मिलेंगे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय फटुकड़ा को 41 लाख और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवीन नैनवां को 2 करोड़ 54 लाख की राशि मिली है। हिंडोली ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खांती आथरी के लिए 41 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह तालेड़ा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडारी को भी 41 लाख रुपए मिलेंगे। कुल 12 स्कूलों के लिए 8 करोड़ 73 लाख मंजूर किए गए हैं। इन पैसों से ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में नई इमारतें, क्लासरूम और बेहतर सुविधाएं बनेंगी। इन सभी 12 स्कूलों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।

You missed