Harbhajan Singh Protest Jalandhar: पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच जालंधर में पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनकी नेमप्लेट पर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी संकट के समय हरभजन सिंह की चुप्पी और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में उनकी भूमिका संदिग्ध है।